सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में सोमवार को गौ सम्मान आवाहन यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में गौ-भक्तों एवं स्थानीय लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया। साथ ही गौ माता के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर अपनी मांगें रखीं। महावीर चौक से शुरु हुई पदयात्रा अनुमंडल कार्यालय पहुंची। जहां अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को उचित सम्मान देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ तस्करी को रोकने की मांग की गई। साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.