हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस। जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही एक संकल्प ट्रस्ट द्वारा संतों के सान्निध्य में गौ सेवा सम्मान आह्वान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अभियान में सभी की सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर गौ माता की सेवा, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार ने लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरूक किया। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी पंकज शर्मा लोगों को गौ रक्षा और सेवा के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर गौ सेवकों एवं स्वयं सेवकों से सहमति पत्र भी भरवाए गए। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज सभी ने गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के लिए समर्थन दिया। कार्यक्रम के तहत एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिले में निराश्र...