मैनपुरी, अप्रैल 27 -- जनपद में गो संरक्षण को लेकर गो भक्तों ने आवाज बुलंद की है। जगतगुरू आचार्य मलूक पीठाधीश्वर व अग्रपीठाधीश्वर राजेंद्र दास व देवाचार्य महाराज के आवाह्न पर बड़ी संख्या में गो भक्त सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में सम्मान अभियान के तहत गो माता की सुरक्षा व गोवंश संरक्षण की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। गो भक्तों ने मांग की कि गो माता की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएं और गोवंश पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गो भक्तों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने और गो माता के रक्षा की मांग की। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान के लिए मैदान में उतरा संत समाज चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आं...