बांदा, अप्रैल 27 -- नरैनी। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गो भक्तों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति के तहसील प्रभारी सोनू करवरिया के नेतृत्व में गो सेवकों, गो रक्षकों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने संत समाज, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थिति रहे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में गोमाता के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित मांगे रखी गईं। इस अवसर पर उमेश तिवारी, अमित सिंह, रवींद्र, प्रियांशु, शुभम शुक्ला, विश्वनाथ मिश्रा, मानस गुप्ता आदि ने गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गो संरक्षण को लेकर राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान शुरू यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- गो-सम्मान आह्वान को किया प्रदर्शन ...