सीतापुर, मार्च 10 -- सिधौली, संवाददाता। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा के अंतर्गत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कस्बा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश में गौ संरक्षण एवं गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि जब संत सत्ता के अनुरूप नहीं बोलते, तो उनकी गरिमा को धूमिल करने के लिए 'नकली' चेहरे खड़े कर दिए जाते हैं। वह चाहते हैं कि संत उनके सुर में सुर मिलाएं, उनकी शर्तों पर काम करें, लेकिन ऐसा नहीं होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में गौमाता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.