गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छह तस्कर गिरफ्तार, 11 गोवंश मुक्त
सहारनपुर, जून 17 -- सरसावा। गौ तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 गोवंश तथा दो महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम शेखपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सुमित पुत्र धर्मपाल, आनंद पुत्र मोहक्कम,भानू पुत्र जग्गा निवासी सांपला बेगमपुर थाना नकुड़, विशाल पुत्र विनोद, सुमित पुत्र ब्रजपाल निवासी गदरहेड़ी थाना सरसावा, नितिन पुत्र सतपाल निवासी झबीरण थाना सरसावा शामिल हैं।पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.