मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के गांव टांडा अफजल में रविवार को गौ तस्करी की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने उक ट्रैक्टर को रोक लिया, जिसमें दो गायों को पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि गायों को मारने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर सुरजननगर चौकी में खड़ा करा दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.