कानपुर, मई 20 -- कानपुर। गौ गौरैया संरक्षण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से गौरैया व अन्य पक्षियों के संरक्षण अभियान में बुधवार को प्राणी उद्यान में मिट्टी से बने दाना-पानी पात्रों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसका शुभारंभ कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार व प्राणी उद्यान निदेशक कन्हैया पटेल ने किया। यहां नीलिमा कटियार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में पिछले एक दशक से अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि 150 दाना-पानी पात्र व 20 हैंगिंग बाउल निःशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी का विशेष ध्यान रखने को कहा। यहां दीपक सिंह, रेंजर नावेद इकराम, रजनीश द्विवेदी, सिद्धार्थ,आशीष पाण्डेय,अभिषेक कुमार, संकल्प मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...