गंगापार, नवम्बर 14 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिवसीय गौ आधारित जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह के उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को विषमुक्त खेती और नशामुक्त मानव समाज का संकल्प दिलाया। किसानों से गौ-वंश संरक्षण और देशी बीजों के संवर्धन का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ यूएस गौतम और नाना नारायण आखरे ने अपने अनुभव साझा किए। संचालन जुगनेश राघव ने किया। समापन पर प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षण में मृदा परीक्षण, जैविक तकनीक, कीट नियंत्रण, बीज संरक्षण और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.