दरभंगा, अक्टूबर 4 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छता ही संकल्प है। स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। वे शनिवार को बड़गांव गांव में पार्टी की ओर से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में लगे स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बड़गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही मानवता के लिए बड़ा संदेश : डीएम अगर हम अपने घर, गली, मोहल्ले और गांव को साफ रखेंगे तो ...