दरभंगा, जुलाई 19 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बिरौल गंडौल हाईवे स्थित कमला ब्रीज कोठराम के समीप शनिवार को तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहे एक स्कॉर्पियो ने हाईवे से गुजर रहे तीन मवेशियों को रौंद डाला जिसमें दो मवेशी की मौत घटनस्थल पर हीं हो गई। बताया कि सुपौल बाजार की ओर से तेज गति से आरही एक स्कॉर्पियों ने कमला पुल के निकट नियंत्रण खो दिया और तीन मवेशियों को रौंदते आगे जाकर डिवाइडर से टकरा कर रुक गया। बडगांव थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने घटना की पुषिट करते हुए कहा कि स्कॉर्पियो को जब्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...