दरभंगा, जून 23 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। घेराव कर रहे कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे। एमएसयू कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में गौड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय को गृह क्षेत्र में स्थापित करना, सभी पंचायत भवनों पर आरटीपीएस काउंटर शुरू करना, बंद पड़े अतिरिक्त एपीएचसी अस्पतालों को चालू करना, प्रत्येक पंचायत में सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना, नल-जल योजना को नियमित करना, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु वार्ड स्तर पर छिड़काव, सफाई व्यवस्था में सुधार, आधारपुर मध्य विद्यालय को 2 का दर्जा देना, पंचायत भवनों एवं ग्रामीण सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार शामिल है।

आंदोलन का नेतृत्व आंदोलन का नेत...