दरभंगा, जून 9 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम, एसं। अंचल क्षेत्र के महुआर गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी के घर पर चढकर बदमाशों ने मारपीट की और उनके घर के कीमती सामान वगैरह लूटकर ले गये। फौजी राम कुमार यादव को बचाने पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई जिससे फौजी सहित तीन लोग घायल हुए हैं।जख्मी हुए फौजी राम कुमार यादव,फुल कुमारी व प्रतिभा कुमारी सहित उनके परिजनों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में दाखिल कराया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त घटना को लेकर फौजी रामकुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर महुआर गांव निवासी राहुल यादव, राकेश यादव, उमेश यादव, रंजन यादव,बीना देवी, गौड़ी देवी, दुलारी देवी, साथी देवी सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- गौड़ाबौराम:महुआर गांव में सेवानिवृत्...