गौड़ाबौराम:मंदिर में ताला लगाने का विरोध करने पर पिटाई
दरभंगा, अगस्त 19 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव स्थित एक मंदिर में ताला मारने का विरोध करने पर दबंगों ने गांव के दलितों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कई दलित महिला पुरष जख्मी हो गये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में जख्मी हुए दलितों को उपचार के लिए सीएचसी किरतपुर में भर्ती कराया गया है।सीएचसी किरतपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीके ठाकुर के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराये गये जख्मी रामविलास पासवान के सिर व पैर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं। जख्मी अन्य लोगों के शरीर पर लाठी डंडे के चोट के निशान हैं। घटना के सबंध में बताया गया है कि सोमवार की सुबह नरकटिया गांव स्थित एक मंदिर में कुछ दबंगों ने मिलकर ताला लगाकर मंदिर के गेट को बंद कर दिया, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने दलितों पर जानलेवा हमला कर दिया। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.