गौड़ाबौराम:बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
दरभंगा, जून 1 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल के नारी चौक स्थित एक गैरेज पर छापेमारी कर 13 वर्षीय बाल मजदूर को मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार गौड़ाबौराम के प्रभारी श्रम अधिकारी नवचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में श्रम विभाग के धावा दल ने नारी चौक स्थित नजरे आलम के बाइक गैरेज पर छापेमारी कर बाल श्रमिक को रिहा कराया। धावा दल में तारडीह प्रखंड के श्रम प्रर्वतन अधिकारी रजत रावत, हायाघाट की साधना भारती व बेनीपुर के श्रम प्रर्वतन अधिकारी नवचंद्र प्रसाद शामिल थे। नवचंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में घनश्यामपुर थाने में कांड अंकित कराया गया है। इसमें गैरेज मालिक नारी गांव निवासी नजरे आलम को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.