गौड़ाबौराम:दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या,प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव में दहेज की खातिर नवविवाहिता दरो कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला सामने आया है। मृतका के इकलौते भाई संतोष यादव न्याय के लिए दर-दर भटकते रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंत में एसएसपी के आदेश पर जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार किरतपुर निवासी कुंवर यादव के पुत्र प्रशांत कुमार यादव की शादी कुछ माह पूर्व दरो कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दरो कुमारी को प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई संतोष यादव का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गायब कर दिया। संतोष यादव ने बताया कि वह अपनी बहन की हत्या के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.