गौड़ाबौराम:तटबंध किनारे उगी झाड़ियों की नहीं हुई सफाई
दरभंगा, जून 24 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है और तटबंध के किनारे उगे खर-पतवारों की कटाई का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी कोसी तटबंध के जमालपुर सबडिवीजन स्थित 35 किमी बिंदु से 47 किमी के बीच तटबंध के दोनों किनारे उग आए जंगलों में चूहों के अलावा खिखिर और सियारों ने जगह जगह तटबंध में सुरंग बनाकर अपना आशियाना बना लिया है जो तटबंध के सेहत के लिए ठीक नहीं है। जानकार बताते हैं कि विभागीय निदेशानुसार बरसात से पूर्व तटबंध के किनारे उग आए खर-पतवारों की सफाई के लिए अभियान चलाया जाता है ताकि तटबंध में चूहों और जंगली जानवरों की ओर से बनाये गये गढ्ढे और सुरंगों का पता चल सके और उसकी ससमय मरम्मत की जा सके। यह भी पढ़ें- गौड़ाबौराम:अधिकारियों ने पश्चिमी कोसी तटबंध का किया निरीक्षण जानकारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.