गौड़ाबौराम:चोर को पकड़ पुलिस के हवाले किया
दरभंगा, जून 15 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में गत शनिवार की रात ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर जमालपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी करने आये अन्य दो चोर ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल हो गये। पुलिस हिरासत में लिए गये चोर रंजीत मुखिया उर्फ नटुआ ने भागे गये अपने दो सहयोगी चोरों का नाम वसी मोहम्मद और नन्हे बताया है। घटना के सबंध में बताया गया है कि शनिवार की रात झगरुआ गांव निवासी अयोधी सहनी के घर तीन चोर घुस गये। घर में सोये गृहस्वामी के चोर-चोर हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग जुट गये और चोरों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान एक चोर पानी भरे गढ्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। दो चोर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर जमालपुर थाने की डायल 112 नंबर की पुलिस टीम झगरुआ पहुंची। वहां ग्रामीणों ने पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.