गौड़ाबौराम:कोसी नदी में हुए नाव हादसे में लापता प्रियंका की लाश बरामद
दरभंगा, जून 19 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। किरतपुर अंचल के तरबारा टी स्पर के पास कोसी नदी में हुए नाव हादसे में लापता हुई प्रियंका कुमारी का शव गुरुवार को यहां कोसी नदी के नरकटिया घाट के पास से बरामद किया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोसी नदी के नरकटिया घाट के पास नदी में उपलाती अवस्था में एक लड़की का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान कुवौल गांव निवासी देवू सदा की पुत्री प्रियंका कुमारी (12) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि बरामद शव को अंत्यपरीक्षण के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मालूम हो विगत 10 जून को कोसी नदी में हुए नाव हादसे में तीन लोग लापता हो गये थे। इनमें से तरबारा गांव निवासी कंचन और कुवौल गांव निवासी आमीर देवी के शव बरामद किये जा चुके हैं। हादसे में लापता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.