गौड़ाबौराम:कोसी नदी बौराई, किरतपुर के कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे
दरभंगा, सितम्बर 27 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। कोसी नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण किरतपुर और इसके सीमावर्ती महिषी अंचल के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नदी के उफान पर आने से निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से नेपाल में हो रही भारी बारिश और कोसी बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई है। किरतपुर अंचल के ढाका भलुआहा, भंडरिया, सिरनियां, बनरी, पकड़िया, चकला, लक्ष्मीनियां, सीमावरती महिषी अंचल के गंडौल, बधवा, तेलवा, वीरगांव, राजनपुर, कुम्हारा सहित करीब दो दर्जन गांवों के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। यह भी पढ़ें- कोसी नदी के उफनाने से मधेपुर के दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.