दरभंगा, अगस्त 7 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय तरबारा के छात्रावास से पिस्तौल के बल पर विद्यालय परिचारी उमेश लाल देव का अपहरण कर लिए जाने की घटना से थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं, स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों व कर्मचारियों में दहशत फैल गयी है। इस घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी छात्रावास छोड़कर भाग गये हैं। छात्रावास में रहने वाले शिक्षक व कर्मचारियों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि दो बाईक पर पांच की संख्या में आये बदमाश पिस्तौल लहराते हुए विद्यालय के मुख्य गेट से भीतर घुसे और उन लोगों को कमरे में बंद कर बाहर से लॉक कर दिया। फिर बदमाश परिचारी उमेश के कमरे में घुसे और उन्हें पिस्तौल के बट से पीटते हुए बाहर खींचकर निकाला और बाईक पर बैठकर कमला बलान तटब...