गौड़ाबौराम:अधिकारियों ने पश्चिमी कोसी तटबंध का किया निरीक्षण
दरभंगा, जून 24 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। नदी का जलस्तर बढ़ने पर विभागीय अधिकारियों ने पश्चिमी कोसी तटबंध का जायजा लिया। कार्यपालक अभियंता कमलेश कुमार भंडारी ने कहा कि पश्चिमी कोसी तटबंध सुदृढ़ है। वर्ष 2026 में कहीं भी कटाव परिलक्षित नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड अन्तर्गत भुवौल के पास वर्ष 2024 में टूटे तटबंध के क्षतिग्रस्त भाग को सुदृढ़ करा लिया गया है। वर्तमान में तटबंध पर आवागमन चालू है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी कोसी तटबंध के ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, वीरपुर के पत्र द्वारा प्रशासनिक अनुमोदन के लिए विभाग में समर्पित किया गया है जो प्रक्रियाधीन है। यह भी पढ़ें- गौड़ाबौराम:पश्चिमी कोसी तटबंध की हालत जर्जर, तेज धारा से कटाव श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.