नई दिल्ली, जुलाई 31 -- गौहर खान के पति जैद दरबार शो अलायंस में बतौर कंटेस्टेंट बनकर गए हैं। इसी शो में गौहर के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन भी हैं। शो में दोनों के बीच कोई राइवलरी नहीं है बल्कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। अब हाल ही में शो के एक एपिसोड में कुशाल, जैद के गालों पर किस कर देते हैं। अब इस पर लोगों के तो अच्छे रिएक्शन आए ही, लेकिन गौहर खान के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया।जैद-कुशाल के किस पर बोलीं गौहर गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोलती हैं कि पूरी दुनिया, मीडिया और सभी जब अलायंस शो शुरू हुआ तो सब बोल रहे थे कि ओह माय गॉड, जैद दरबार और कुशाल टंडन एक साथ शो में हैं और दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करेंगे। एक इंसान का पास्ट और एक इंलान का फॉरेवर एक शो में हो सकता है, ये काफी क्रेजी होने वाला है। यह भी...