गंगापार, फरवरी 16 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड जसरा एवं शंकरगढ़ के स्वास्तिक गेस्ट हाउस गौहनिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 73 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख जसरा अजीत सिंह और शंकरगढ़ निर्मला देवी व समस्त जनप्रतिनिधि द्वारा वर वधु को नवजीवन की शुभकामनाएं दी। ब्लाक प्रमुख जसरा अजीत सिंह ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लाभकारी है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानजनक विवाह सुनिश्चित करती है, जिससे सामाजिक समानता और बेटियों के प्रति सम्मान को बढ़ावा मिलता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.