गंगापार, फरवरी 12 -- गौहनिया चौराहे पर जहां आए दिन जाम का झाम तो बरकरार रहता है, वहीं अब बारात के चक्कर में जाम की समस्या का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को भी गौहनिया चौराहे के विभिन्न हिस्सों में शादी-बारात के कारण जाम की समस्या जोरों पर बनी रही। जाम में फंसने वाले आम लोग काफी परेशान होते रहे। रात में जब नोइंट्री खुली तो उस दौरान ट्रकों और भारी वाहनों का आवाजाही और बढ़ गई।शाम होते ही गौहनिया चौराहे से गुजर रही एक बारातों के कारण वहां से वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई। इसके कारण से मौके पर देखते ही देखते भीषण जाम लग गया और गौहनिया चौकी के बीच में हैवी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस भारी वाहनों के कारण सड़क की पूरी एक लेन पर अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। ये जाम रात में जब लगा तो मार्केट बंद हो गया था और सड़क पर भीड़ ब...