गौहनिया चौराहा भारी वाहनों से बदहाल, हादसे का खतरा
गंगापार, जून 6 -- यमुनापार के बारा तहसील के रीवा बांदा राजमार्ग पर स्थित गौहनिया चौराहे पर बड़े पैमाने पर खनिज परिवहन होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। चौराहे की संकरी सड़क और लगातार बढ़ती भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा और डप्पर इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे लोगों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ रही है। उड़ती धूल से इर्द गिर्द की दुकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। चौराहे के लोगों का आरोप है कि मार्ग पर 40 से 50 टन भार वाले वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इससे सरकारी नियम केवल औपचारिकता बन कर रह गए हैं।महज कुछ दिन पहले ही गौहनिया करछना मार्ग पर राजापुर गांव के सामने हादसे में इसी मार्ग पर एक डम्पर बस से बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.