गंगापार, अप्रैल 15 -- इस समय गौहनिया चौराहा समेत करमा मार्ग की हालत बेहद खराब है। कुछ माह पहले इस सड़क का निर्माण अच्छी स्थिति में हुआ था। इस चौराहे से करमा मार्ग पर बड़े पैमाने पर हाइवा और डम्फर निकलने से गिट्टी,बालू और मिट्टी की ढुलाई के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल इस सड़क पर प्रतिदिन सौ से अधिक भारी वाहनों का आवागमन होने से सड़क की जगह जगह डामर की परत उखड़ जाने से खतरनाक गड्ढे हो गए हैं।क्षेत्र में एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाई ऐश,बालू, गिट्टी और मिट्टी के परिवहन में लगे ट्रकों, डंपरों की अनियंत्रित रफ्तार और लापरवाही अब आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सड़कों पर तेज गति से दौड़ते इन भारी वाहनों से जहां जगह जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं वहीं आए दिन हादसों की आशंका को बढ़ा रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों...