गंगापार, फरवरी 28 -- इन दिनों गौहनिया चौराहे की सड़कों पर भारी वाहनों का शोर और उनकी बेलगाम रफ्तार लोगों के लिए दहशत का सबब बन गई है। प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नो-एंट्री खुलने का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। रसूख और जल्दबाजी के फेर में ये भारी वाहन (ट्रक और ट्रेलर) नो-एंट्री खुलने के निर्धारित समय से काफी पहले ही गौहनिया चौराहे की सड़कों पर धमाचौकड़ी शुरू कर देते हैं।नियमों के अनुसार, जिन भारी वाहनों को बाजार में माल लोडिंग या अनलोडिंग नहीं करना है, उनके लिए बाईपास का मार्ग अनिवार्य है। लेकिन ईंधन और समय बचाने के चक्कर में ट्रक चालक सीधे गौहनिया चौराहे के बीच से गुजर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि चौराहों से सटी गौहनिया पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस की मुस्तैदी के दावों के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.