गौस नगर से नाबालिग गायब, 20 लाख से अधिक के जेवर व तीन लाख नगद भी नदारद
रांची, जून 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी खोरहा टोली के गौस नगर में रहने वाली 17 साल की नाबालिग दो दिन से अपने आवास से लापता है। वह पिछले 31 मई को कुछ कागज की फोटोकॉपी कराने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मामले में नाबालिग की मां की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि जब बेटी वापस नहीं आई तो परिजनों के यहां खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में पता चला कि उनके मकान के एक कमरे में रखे बक्शे का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा करीब 21 लाख रुपये मूल्य का 150 ग्राम के सोने के जेवरात, चार सौ ग्राम चांदी और तीन लाख रुपये नगद गायब हैं। मामले में सूचक की ओर से बताया गया है कि बिहार के गयाजी जिला के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र के पोखरी गांव का सूफियान खान उनकी पुत्री को कॉल किया करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.