प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली उपकेंद्र खंड-दो के अंतर्गत गौस नगर क्षेत्र में शुक्रवार भोर में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। विभागीय टीम ने अवैध रूप से कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कटिया लगे तार काटकर जब्त किए।अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। सुबह-सुबह पहुंची विभागीय टीम को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने कई गलियों में निरीक्षण कर उन स्थानों को चिन्हित किया जहां सीधे लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दर्जनों स्थानों से कटिया तार हटाए गए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि इससे ओवरलोडिंग और दुर्घटनाओं क...