लखनऊ, जनवरी 23 -- पांडेयगंज क्षेत्र में शुक्रवार को गली में घूम रहे आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। यहां के 157/77 गौस नगर निवासी प्रेम कुमार की पांच साल की बेटी पीहू घर के सामने गली में सामान लेने निकली थी। तभी पहले से घूम रहे कुत्तों ने अचानक झपट्टा मार कर उसे नोचना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची पर एक नहीं, बल्कि तीन कुत्ते झपट पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक पीहू के हाथ और पीठ पर कई जगह गहरे घाव हो चुके थे। लोगों की तत्परता से बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन वह बुरी तरह सहम गई और खून से लथपथ हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...