गोपालगंज, अप्रैल 8 -- मांझागढ़ । गौसिया पंचायत के पूर्व सरपंच खुर्शीद आलम का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और अपने सरल स्वभाव व जनसेवा के लिए जाने जाते थे। पूर्व मुखिया राधारमण मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...