गौशाला सुधार की मांग पर आमरण उपवास जारी
सहरसा, मई 4 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव स्थित गौशाला के जीर्णोद्धार, गायों की सुरक्षा और समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर बजरंग दल एवं विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया आमरण उपवास दूसरे दिन भी जारी रहा। कारगिल शहीद रमण कुमार झा स्मृति स्थल के समीप रविवार से शुरू इस उपवास को क्षेत्रीय ग्रामीणों का लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन को और बल मिला है। उपवास पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में दुधारू एवं देसी नस्ल के गौवंश की संख्या तेजी से घट रही है और कई प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैं। वहीं पशु तस्करी भी गंभीर समस्या बनी हुई है। आरोप है कि पशु क्रूरता कानून की अनदेखी करते हुए तस्कर अवैध वाहनों में ठूंस-ठूंसकर गायों को सीमा क्षेत्रों की ओर ले जाते हैं। कई बार पुलिस और गौ रक्षकों द्वारा इन पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.