गौशाला संचालन में लापरवाही, सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ मऊ ब्लाक की मंडौर गौशाला में व्यवस्थाएं देखी। परिसर में गंदगी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। संचालन में लापरवाही पर डीएम ने सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय मिली। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गोवंश को दिया जाए हरा चारा व आहार बीते दिनों आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हुए शेड को तत्काल दुरुस्त कराने को डीएम ने निर्देशित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.