कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- गुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। कौशाम्बी ब्लॉ क्षेत्र के बेरौचा गांव में गोशाला एवं सामुदायिक शौचालय में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से मानदेय न मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला में नियुक्त एक कार्यकर्ता को पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। वहीं सामुदायिक शौचालय में कार्यरत रानी देवी का भी लगभग पांच माह का मानदेय बकाया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है। इससे गोशाला व सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भुगतान के नाम पर अनावश्यक धन की मांग की जा रही है। ग्...