कन्नौज, जून 12 -- तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा विकास खण्ड की ग्रामसभा बेहरापुर गैसापुर की गौशाला में इन दिनों 51 गौवंश पंजीकृत हैं। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के संयुक्त प्रयास से गौवंश बेहतर जीवन यापन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले बर्ष उनको 08 माह को भुगतान भी रोका गया है। जिसको लेकर वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बेहरापुर गैसापुर ग्राम सभा के प्रधान महेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम सभा में स्थित गौशाला में 51 गौवंश पंजीकृत हैं। सभी गौवंश गौशाला में मौजूद हैं। गौंवशों के बेहतर भोजन तथा रहन-सहन के लिए इंतजाम किए गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक का भुगतान नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...