जौनपुर, अप्रैल 2 -- मुंगराबादशाहपुर। मंगलवार की रात में आंधी के दौरान नगर के धौरहरा मोहल्ला निवासी अनिल कुमार तिवारी की गोशाला में आग लग गई। इस घटना से गोशाला में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई। जबकि गाय के बचाव में अनिल तिवारी भी झुलस गए। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाय का उपचार किया। नगर के धौरहरा मोहल्ला निवासी अनिल कुमार तिवारी अपनी गाय की सुरक्षा को देखते हुए शाम को चारा पानी खिलाने के बाद गोशाला में बांध दिए। मच्छर से बचाव के लिए धुआं किए थे। आधी रात को आई आंधी में उड़ी चिंगारी से आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...