बलरामपुर, मार्च 26 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल व्याप्त है। गुरुवार सुबह गांव के एक गौशाला में घुसकर तेंदुए ने एक बछड़े का अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ आए दिन गांव के आसपास देखा जा रहा है और अब तक आधा दर्जन से अधिक कुत्तों सहित कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में इंसानों पर भी तेंदुए के हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम महादेव गोसाई के मजरा दुर्गापुर में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यहां एक सप्ताह पहले तेंदुए ने किसान विनोद पांडेय की गौशाला में घुसकर एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। काफी खोजबीन के बाद गांव के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.