शामली, जनवरी 5 -- रविवार को शहर के नवीन मंडी स्थित गौशाला में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर गौशाला में मौजूद सभी गौवंशों का मेडिकल परीक्षण किया तथा आवश्यक उपचार भी कराया। उनके इस सेवा कार्य में श्री कान्हा काउ फीडिंग फाउंडेशन की टीम ने पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग किया। बीटीओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्री कान्हा काउ फीडिंग फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे निरंतर गौसेवा कार्यों की सराहना की और फाउंडेशन को पूरे जनपद में कार्य करने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम कुमार गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत गर्ग, मोहित जिंदल, हिमांशु बिंदल, मुकेश गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...