फिरोजाबाद, फरवरी 7 -- जनपद के थाना रजावली क्षेत्र स्थित गौशाला को लेकर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गायों की देखभाल में कमी और उनकी कमजोर स्थिति को लेकर आरोप लगाए। हंगामे में विवेक ठाकुर, लवकुश, अजय ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, निखिल परमार, मोहित राघव, अरुण ठाकुर और देवेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान हंगामे के बाद गौशाला प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया। संचालक ने बताया कि गौशाला में गायों की देखभाल पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। गौशाला प्रबंधन का कहना है कि मौसम में बदलाव और कुछ गायों के बीमार होने के कारण उनकी स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है लेकिन पशु चिकित्सक की देखरेख में नियमित उपचार कराया जा रहा है। बीमार गायों को उचित चारा और पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हंगामे की सूचना के ब...