बाराबंकी, फरवरी 17 -- जैदपुर। हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत गोठिया स्थित गौशाला का निरीक्षण करने पहुंची बीडीओ प्रीती वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर उन्होंने सचिव पर नाराजगी व्यक्त की। मंगलवार को बीडीओ ने गौशाला में पशुओं के चारे, पानी, शेड की व्यवस्था तथा गोवंश के स्वास्थ्य संबंधी इंतजामों की भी जांच की। परिसर में फैली गंदगी और नियमित सफाई न होने पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने संबंधित सचिव और कर्मचारियों को नियमित निरीक्षण रजिस्टर अपडेट रखने तथा गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में स्थिति में सुधार न मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.