कन्नौज, मई 7 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लड़ैता में गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां कीचड़ और गंदगी देख बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव का वेतन बाधित की कार्रवाई की है। साथ ही एक सप्ताह में खड़ं बिछवाने जाने की कड़ी चेतावनी दी है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत लड़ैता का गुरूवार को खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां उन्हें 145 गौवंश मौजूद मिले। इसके अलावा गौशाल में तमाम स्थानों पर जलभराव व कीचड़ को देख उन्होंने नाराजगी जताई। बीडीओ ने बताया कि पूर्व में सचिव आदित्य कुमार को खड़ंजा बिछवाए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में बीड़ीओ ने संबंधित सचिव का वेतन रोके जाने की कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्टोर और गौशाला तक पहुंचने के लिए खड़ंजा बिछवाए जाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...