बलरामपुर, मार्च 16 -- महराजगंज तराई, संवाददाता।महराजगंज तराई क्षेत्र में स्थित सोहेलवा जंगल के बरहवा रेंज के दुर्गापुर गांव में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर बछड़े को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले के दौरान गौशाला में बंधे अन्य मवेशी इधर-उधर भागने लगे। आहट पाकर जब तक लोग गौशाला की ओर पहुंचे तब तक तेंदुआ गांव के दक्षिण तरफ स्थित बाग में बछड़े को जबड़े से पकड़कर खींच ले गया। तेंदुए के हमले के स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। गांव में वन विभाग की टीम पहुंचकर लोगों को तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया है। जिले के तराई क्षेत्र में तेंदुए का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेंदुए मवेशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.