बाराबंकी, मार्च 5 -- रामनगर। भूसा और पुआल के दाम बढ़ने से क्षेत्र की गौशालाओं में चारे की समस्या बनी है। जरूरत अनुसार उपलब्ध न होने पर पशुओं को कम चारा खिलाकर काम चलाया जा रहा है। जिससे वे शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। बताते हैं कि सरकारी रेट भूसे का रेट 875 रुपए कुंतल है। इन दिनों स्थानीय स्तर पर भूसा मिल नहीं पा रहा और दूसरे जनपदों में बारह से तेरह सौ रुपए कुंतल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...