गौशाला परिसर में बन रहा आधुनिक झरना
कन्नौज, मई 3 -- जिस तरह से नगरपालिका की आधुनिक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उससे यह लगने लगा है कि यह आस-पास जनपदों में सबसे आधुनिक और विशाल गौशाला होगी। पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से यहां आधुनिक झरने का निर्माण कराया जा रहा है। झरने में भगवान शंकर की जटाओ से फब्बारा बहेगा। गौशाला का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा फर्रुखाबाद रोड पर लगभग 17 बीघा जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बृह्द गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में चल रहा है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि इस गौशाला में लगभग 500 गौवंश रखने की व्यवस्था की गई है। पालिकाध्यक्ष ने अपने निजी प्रयासों से इस गौशाला को आधुनिक बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने जहां अपने स्वयं के निजी संसाधनों से विभिन्न किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.