अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पशुपालन विभाग की ओर से निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने कहा कि शासन की ओर से गौशाला विस्तार को मंजूरी मिली है। इसलिए अधिकारी इसके प्रति तत्परता दिखाएं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मौके पर रहकर पूरा मैप तैयार कर कार्ययोजना प्रस्तुत करें। ताकि सौ गाय क्षमता की बनने वाली गौशाला से लावारिस जानवरों की समस्या का समाधान निकाला जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...