अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। अब तक गौशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग पर गौशाला निर्माण को पेड़ काटने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। डीएम से मिले लोगों ने कहा कि भैंसवाडा में गौशाला का निर्माण होना है। गौशाला बनने से नगर क्षेत्र में घूम रहे लावारिस गौ वंश को रहने के लिए जगह मिलने की उम्मीद है। इसके लिए राज्य सरकार से धन आवंटन होने के बाद टैंडर भी हो गए हैं, लेकिन पशुपालन विभाग ने गौशाला निर्माण के लिए विभागीय जमीन पर पेड़ों को काटने के लिए एनओसी ही नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.