सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में श्री गोपाल कृष्ण गौशाला प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में सदर एसडीओ ने पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में सचिव को सभी बैठकों से संबंधित सभी दस वर्षों का एजेंडा 2015-2025 तक का दो दिनों के भीतर एसडीओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस अवधि की सभी अद्यतन रोकड़ बही, बिल, बुक, बैंक विवरणी को तीन दिनों के अंदर सदर एसडीओ को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में सदर एसडीओ ने श्री गोपाल कृष्ण गौशाला प्रबंध समिति के सचिव को विगत दस वर्षों की आय-व्यय विवरणी को तीन दिनों के अंदर उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, गौशाला के सभी सदस्यों को अपना नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, सदस्यता तिथि सदस...