फिरोजाबाद, मार्च 26 -- जसराना। जसराना नगर पंचायत द्वारा करोड़ों की लागत से दारापुर मिलावली पर गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला के निर्माण में नगर पंचायत द्वारा पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गौशाला के निर्माण में दी जा रही धनराशि का नगर पंचायत द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की। दारापुर मिलावली एवं आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा बनाई जा रही बनाई जा रही गौशाला एक बेहतरीन पहल है। जिससे आसपास के किसानों को बहुत राहत मिलेगी। लेकिन सरकार द्वारा जारी धनराशि से का सही प्रयोग न करके ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता से खिलवाड़ की जा रही है। नगर पंचायत द्वारा गौशाला के निर्माण में पीला ईंट का प्रयो...