अयोध्या, फरवरी 16 -- मवई, संवाददाता। मवई ब्लॉक क्षेत्र की गणेशपुर ग्राम पंचायत में गौशाला के टीनशेड और पाइप को कथित रूप से बेचने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी संपत्ति कबाड़ में बेचने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गौशाला का टीनशेड व पाइप ई-रिक्शा पर लादकर ले जाया जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और राम बदन सिंह ने पीआरवी 112 पर सूचना दी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उक्त सामान 5400 रुपये में कबाड़ व्यापारी को बेच दिया। कबाड़ व्यापारी वकार अहमद ने भी बताया कि उसने सामान 5400 रुपये में खरीदा था। विरोध बढ़ने पर पंचायत सचिव नुसरत फातिमा मौके पर पहुंचीं। बताया जाता है कि गौशाला से कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.